केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन, प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक संवेदना
दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार को बेंगलुरु में आखिरी सांस ली। अनंत कुमार बेंगलुरु के बासवानागुड़ी में श्री शंकर कैंसर अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। वे कैंसर से जूझ रहे थे। भाजपा नेता अनंत कुमार वर्ष 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते थे। उनके पास दो महत्वपूर्ण मंत्रालय थे और वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कद्दावर मंत्रियों में से एक थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़े नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अनंत कुमार को उनके अच्छे कार्यों के लिए याद किया जाएगा उनकी कमी सरकार को बहुत खलेगी।

