दरोगा को मिली धमकी में आधा दर्जन पर केस दर्ज
मधुबन/ मऊ। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी परिसर में शुक्रवार सायं सवा सात बजे के करीब कुछ लोग हाथ में लाठी-डंडा पहुंचे। वहां किसी मामले को लेकर चौकी इंचार्ज से कहासुनी के बदसलूकी भी किया। मामले की गंभीरता को देख चौकी प्रभारी द्वारा पांच नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ अपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 धारा सात समेत दर्जन भर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी परिसर में शनिवार की सायं करीब सवा सात बजे चौकी प्रभारी राजन कुमार अपने सहयोगियों के साथ सरकारी निपटा रहे थे। इसी बीच ओमप्रकाश गोंड उर्फ लीडर निवासी परसिया जयरामगिरी समेत दस लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर चौकी परिसर में पहुंचकर हंगामा करने लगे। जब तक दरोगा व पुलिस कर्मी कुछ समझ पाते कि दरोगा के साथ बदसलूकी पर उतारू हो गए। इस दौरान पुलिस चौकी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पांच नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 507, 452, 436, 511, 332, 353, 379 व अपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 1932 धारा 7 के तहत पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

