अपना जिला

कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त महराज की जयंती पर की कलम दवात की पूजा

मऊ। कायस्थ समाज के लोगों द्वारा कुल देवता भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना की गयी। इस दौरान जनपद के शहर क्षेत्र के शहादतपूरा स्थित चित्रगुप्त के मंदिर में कायस्थ समाज के लोगों ने इकठ्ठा होकर अपने कुल देवता की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना किया।
मान्यता ये है की भगवान चित्रगुप्त हिंदुओं के प्रमुख देवता माने जाते हैं। पुराणों के मुताबिक, वो अपने दरबार में मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा कर न्याय करते थे। व्यापारियों के लिए यह नए साल की शुरुआत मानी जाती है इस दिन नए बहियों पर ‘श्री’ लिखकर कार्य प्रारंभ किया जाता है। कायस्थ जाति के लोग आज के दिन कलम और दवात की पूजा करते है। जिससे उनके व्यापर में बढ़ोत्तरी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *