अपना जिला

दीपावली के दिन एक ही परिवार के तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत

◆ तीन की हालत गंभीर, काली हुई दिवाली

रतनपुरा/मऊ। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के इटैली ग्राम पंचायत निवासी एक ही परिवार के तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। जब कि परिवार के 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह दर्दनाक हादसा बिहार प्रांत के औरंगाबाद जनपद में बुधवार की रात्रि 1:00 बजे के लगभग हुआ। मिली जानकारी के अनुसार रतनपुरा प्रखंड के इटैली ग्राम पंचायत निवासी जयसिंह 37 वर्ष पुत्र ऋषि देव सिंह धनबाद कोलफील्ड्स में नौकरी करते हैं, वे अपने पूरे परिवार के साथ मारुति वैन से दीपावली का त्यौहार मनाने धनबाद से अपने गांव वापस लौट रहे थे। धनबाद से चलते हुए जब मारुति वैन औरंगाबाद के समीप पहुंची तो सामने एक ट्रक खड़ी थी, जिसमें मारुति वैन अनियंत्रित होकर के पीछे से टकरा गई, मारुति वैन को जयसिंह ही चला रहे थे ,धमाके की आवाज के साथ ही घटनास्थल पर ही चालक जय सिंह 37 वर्ष उनके मामा दीनानाथ सिंह 57 वर्ष पुत्र बैजनाथ सिंह निवासी सेमरी थाना नगरा जनपद बलिया तथा प्रीती सिंह 16 वर्ष पुत्री जयनाथ सिंह निवासी इटैली की दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मारुति वैन को ट्रक के पिछले हिस्से से किसी तरह से बाहर निकाला ,और उसमें गंभीर रूप से घायल सुभावती देवी 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय ऋषि देव सिंह, विशाल सिंह पुत्र जय सिंह 18 वर्ष तथा लक्ष्मी सिंह पत्नी जय सिंह निवासी गण इटैली को तत्काल औरंगाबाद जिला चिकित्सालय भिजवाया ,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गया के लिए रेफर कर दिया गया। (झारखंड) में ही इन तीनों घायलों का उपचार चल रहा हैःः इस घटना की सूचना जैसे ही इटैली ग्राम पंचायत के नागरिकों को हुई तो वहां कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सुभाष सिंह एवं तेज बहादुर सिंह उर्फ नेता सिंह एडवोकेट तत्काल औरंगाबाद बिहार के लिए रवाना हो गए। ग्राम प्रधान सुभाष सिंह ने बताया कि सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत अंतिम संस्कार औरंगाबाद में ही कर दिया जाएगा। जबकि घायलों को राहत मिलने के बाद उन्हें गांव लाया जाएगा। इस घटना से मृतक परिवार में दीपावली का पर्व पूरी तरह से शोक में डूब गया है। इस घटना की सूचना जैसे ही इटैली ग्राम पंचायत सहित पूरे प्रखंड के नागरिकों को हुई तो लोग मृतक के परिवार के दरवाजे पर पहुंचकर के शोक संवेदना व्यक्त की इटैली ग्राम पंचायत सहित आसपास के गांवो में प्रकाश पर्व दीपावली पूरी तरह से फीका पड़ गया है। दिवाली पूरी तरह से इटैली ग्राम पंचायत वासियों के लिए काली हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *