अपना जिला

प्रदीप ने मातृक्षाया अनाथाश्रम में उपेक्षित व जरूरत मंद बच्चों को मीठाई, पटाखे एवं मोमबत्ती बांटे

मऊ। अपने त्योहारों व उत्सवों की खुशी समाज के उपेक्षित व जरूरतमंद लोगों के बीच बाँटने के अपने क्रम में एक छोटा सा प्रयास करते हुए प्रकाश पर्व दीपावली मातृक्षाया अनाथाश्रम के प्रदीप पाण्डेय ने बच्चों के बीच मीठा, पटाखे एवं मोमबत्ती का वितरण कर मनाया। उन्होंने बताया कि वे इस विचार के साथ यह पल मनाते हैं कि वह पल हमारे लिए सबसे सौभाग्यशाली पल है जब हम किसी के खुशी का माध्यम बनते हैं। साथ ही उन्होंने समाज के सम्पन्न और बुद्धिजीवी वर्ग से अपील किया कि अपने त्योहारों पर अपना कुछ समय समाज के उपेक्षित और जरुरत मन्दों के बीच व्यतीत करें जिससे वे भी अपना त्योहार मना सकें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *