रीढ़ की हड्डी का आपरेशन कर, डॉ राहुल कुमार साबित हो रहे मऊ के लिए वरदान
मऊ। शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में शारदा नारायण हॉस्पिटल के सभागार में विश्व स्पाइन दिवस के एक सप्ताह पूर्व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शारदा नारायण हॉस्पिटल के हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राहुल कुमार ने बोलते हुए बताया कि शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह को मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।
जिन्होंने हॉस्पिटल में सभी गरीब मरीजों के लिए शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा सहयोग किया है अब तक 65 मरीजों का स्पाइन सर्जरी किया जा चुका है सभी मरीज जिनको बैठने उठने व चलने में परेशानी होती थी वह आज खुशी पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

मुझे इस बात की सबसे बड़ी खुशी है इस अवसर पर रीढ़ की हड्डी के सफल ऑपरेशन के मरीज भी मौजूद हैं। इस अवसर पर कुछ मरीजों ने बताया कि व काफी दिन से बेड पर पड़े थे, कई बड़े शहरों तक डॉक्टरों को दिखाया और सभी लोगों ने ऑपरेशन के लिए सुझाव दिए लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपना ऑपरेशन नहीं करा पाते थे तभी किसी प्रकार पता चला कि शारदा नारायण हॉस्पिटल में डॉक्टर राहुल कुमार द्वारा रीड की हड्डी का ऑपरेशन किया जा रहा है तो उनसे मिला और बहुत ही न्यूनतम दरों पर रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन किया गया यह मऊ के लिए गौरव की बात है कि अब गरीब मरीजों को बड़े शहरों की अपेक्षा अपने मऊ शहर में न्यूनतम दरों पर रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन व घुटना प्रत्यारोपण एवं कुल्ले का ऑपरेशन किया जा रहा है। अंत में डॉ राहुल कुमार ने बताया की डॉ सुजीत सिंह भी बधाई के पात्र हैं जिनके सहयोग से यह सभी आपरेशन संभव हो पाया है।
इस अवसर पर बोलते हुए शारदा नारायण हॉस्पिटल के डायरेक्टर एवं चेयरमैन डॉक्टर संजय सिंह ने बताया कि हमारे हड्डी रोग विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर राहुल कुमार को मैं बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने बीएचयू ट्रामा सेंटर छोड़ने के बाद जब हमारे यहां नियुक्त हुए तब से आज तक उन्होंने काफी मरीजों को ऑपरेशन कर नया जीवन दिया है हम यह चाहते हैं कि यदि कोई मरीज गरीब असहाय आर्थिक स्थिति से तंग के कारण अपना ऑपरेशन अधिक खर्च के कारण नहीं करा पाता है तो हम उन मरीजों का न्यूनतम दरों पर शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट के सहयोग से करते रहेंगे।
डॉ सुजीत सिंह ने बताये की स्पाइन के ऑपरेशन में कुछ मरीज ऐसे भी थे जो की एनेस्थेसिया देने में बहुत ही कठिन था लेकिन ऐसे भी मरीजों को हम लोगों ने ऑपरेशन किया और वो मरीज भी आज खुशी से जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
डॉ सुजीत सिंह ने बताये की स्पाइन के ऑपरेशन में कुछ मरीज ऐसे भी थे जो की एनेस्थेसिया देने में बहुत ही कठिन था लेकिन ऐसे भी मरीजों को हम लोगों ने ऑपरेशन किया और वो मरीज भी आज खुशी से जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
इस अवसर पर अधिवक्ता हरिद्वार राय डॉ सतीष ,डॉ अंजनी दुबे, डॉ गुलाम, अजीत सिंह, शिव कुमार सिंह, विपिन सिंह, मनीष शर्मा, जय प्रकाश भारती, दुर्गेश आदि लोग मौजूद थे।

