अपना जिलाखास-मेहमान

राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर का मऊ प्रथम आगमन पर स्वागत

मऊ। भारतीय जनता पार्टी जनपद कार्यालय पर राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर का प्रथम आगमन शनिवार को हुआ। जहां कार्यकर्ताओं ने फूल माला से सांसद का स्वागत किया।
कार्यालय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है इस पार्टी का बूथ अध्यक्ष आगे चलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है जिसका जीता जागता उदाहरण हमारे वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह है । आप सभी पूरी तन्मयता से काम करे और मोदी जी को आगामी लोकसभा चुनावों के परिणाम स्वरूप फिर से प्रधानमंत्री बनवाने में सहयोग करें।
जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय ने कार्यकर्ताओं का अपने संबोधन द्वारा उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि आप सभी पूरी तैयारी से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई जनहितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाए। विपक्ष के भ्रामक और नकारात्मक प्रचार का डट कर जवाब दें। मोदी जी की लोकप्रिय छवि के आगे विपक्ष गुम हो गया है उन लोगो के पास कोई मुद्दा नही है इसलिए ओछी राजनीति पर उतर आए है। लेकिन विपक्ष में बैठे हुए लोग इतना जान ले कि 2014 के चुनाव से चला विजय रथ रुकने वाला नही है यह 2019 के चुनावों से भी आगे जाएगा। विपक्ष के पास न तो कोई नेता है और नही नियत है।अतः आइये हम सब मिलकर इस बार मोदी जी के हाथों को और मजबूत करे।
इस अवसर पर संतोष सिंह,बेचन सिंह, प्रवीण गुप्त, विजय राजभर, आनंद सिंह रैकवार, कृष्ण कान्त राय, मुन्ना राजभर, रामप्रवेश राजभर, राघवेंद्र राय शर्मा, नीरज राही सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *