अपना जिलाखास-मेहमान

दिव्येन्दु राय के प्रयास से मझवारा में नाला बनाने का मिला आश्वासन

मऊ। जनपद के समाजसेवी दिव्येन्दु राय जो आम जनमानस के लिये लड़ते भीड़ते रहते हैं विभागों से अधिकारियों से और अन्त में उनसे जनहित में कार्य करा ही लेते हैं हर हाल में।
यह भी एक ऐसा ही प्रकरण है घोसी विकास खण्ड के मझवारा ग्रामसभा का, जहाँ क्षेत्र की एकमात्र बाजार लगती है एवं हज़ारों लोगों की आजीविका चलती है। लोकनिर्माण विभाग द्वारा उक्त ग्रामसभा में सड़क तो ऊंचा करा दिया गया लेकिन उससे बरसात का पानी सीधे लोगों के घरों एवं दुकानों में घुसने लगा। ग्रामसभा के लोगों ने सड़क और घरों के बीच मे नाला बनवाने के लिये प्रधान से कहा तो उन्होंने अपने क्षमता से बाहर होने की बात कहकर हाथ ऊपर उठा लिया।
इस समस्या का पता जैसे ही समाजसेवी दिव्येन्दु राय को हुई उन्होंने अपने चीर परिचित अन्दाज में आमजन के लिये प्रयास करना शुरु किया। उन्होंने इसके लिये लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की लेकिन निष्कर्ष नहीं निकला तो उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय में पत्र दिया जिसपर अधिकारियों ने कहा है की उक्त कार्य के लिये अभी धन उपलब्ध नहीं है। धन उपलब्ध होने पर कार्य करा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *