नवरात्रि में करें मां मैहर का दर्शन, रेल विभाग ने 34 ट्रेनों को रोकने की दी हरी झंडी
इलाहाबाद । शारदीय नवरात्र के मौके पर भारत सरकार व रेलवे प्रशासन ने मैहर धाम स्थित मां शारदा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की राह आसान कर दी है। नवरात्र के मौके पर रेलवे ने मैहर स्टेशन से होकर गुजरने वाली इलाहाबाद-मुंबई रूट की 34 ट्रेनों का स्टॉपेज करने का निर्णय लिया है। इन 34 ट्रेनों में कई ट्रेनें इलाहाबाद जंक्शन एवं इलाहाबाद छिवकी से होकर गुजरती है। 10 अक्तूबर से 24 अक्तूबर की अवधि में सभी 34 ट्रेनों का ठहराव यहां दो-दो मिनट के लिए किया जाएगा।
नवरात्र के दौरान मैहर रेलवे स्टेशन पर जिन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया है उसकी समय सारिणी भी जारी कर दी है। इसमें 11045/11046 कोल्हापुर-धनबाद दीक्षाभूमि एक्सप्रेस, 11055/11056 लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी)-गोरखपुर, 11059/11060 एलटीटी-छपरा, 11067/11068 एलटीटी-फैजाबाद, 12167/12168 एलटीटी-वाराणसी, 12669/12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस, 12791/12792 सिकंदराबाद-दानापुर, 15268/15267 एलटीटी-रक्सौल, 18610/18609 एलटीटी-रांची, 22971/22972 बांद्रा टर्मिनल-पटना, 22131/22132 ज्ञान गंगा एक्सप्रेस, 18205/18206 दुर्ग-गोरखपुर, 18201/18202 दुर्ग-गोरखपुर, 11037/11038 पुणे-गोरखपुर, 12577/12578 मैसूर-दरभंगा, 19051/19052 वलसाड-मुजफ्फरपुर, 17610/17609 पूर्णा-पटना का ठहराव 10 से 24 अक्तूबर तक दो-दो मिनट के लिए दोनों ओर से अस्थायी तौर पर किया है। इस दौरान मैहर स्टेशन से यात्रा शुरू करने वाले यात्रियों से रेलवे मेला सरचार्ज भी वसूलेगा। मंगलवार नौ अक्तूबर की रात 12 बजे से मेला सरचार्ज रेलवे द्वारा वसूले जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जो 24 अक्तूबर तक प्रभावी रहेगी। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक मैहर के अलावा विंध्याचल में भी दस जोड़ी ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव की घोषणा पूर्व में की जा चुकी है।

