चर्चा में

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने 30 जनपदों में नियुक्त किया महानगर व जिलाध्यक्ष

लखनऊ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने अपने संगठनात्मक विस्तार के अगले चरण में उत्तर प्रदेश के 30 जिलों के महानगरों एवं नगरों में महानगर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष की सूची जारी की है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने के लिए मऊ जनपद से विजय शंकर यादव, आजमगढ़ जनपद से रामप्यारे यादव, बलिया जनपद से दिनेश यादव
को जिलाध्यक्ष बनाया है।


इसके अलावा गोरखपुर जिला से राम मिलन यादव, देवरिया गिरेंद्र यादव, उसके साथ ही आगरा जिला से यशपाल राणा, आगरा महानगर से अशोक रैना, अलीगढ़ जिला से महेंद्र पाल सिंह बघेल, एटा से राम किशोर यादव, फिरोजाबाद जिला से अजीम भाई, मैनपुरी से बोट सिंह, मथुरा जिला से जगदीश नौहवार, फर्रुखाबाद नगर से वारिस अली उर्फ मिन्ना खां, इटावा से सुनील यादव, बांदा से इम्तियाज खान, जौनपुर से प्रमानंद यादव, मिर्जापुर से श्याम नारायण यादव, सोनभद्र से रमाशंकर यादव, फर्रुखाबाद जिला से डॉ जितेंद्र यादव, गोंडा से सुरेश शुक्ला, फैजाबाद से ललित यादव, हरदोई से रामू कश्यप, लखीमपुर से एडवोकेट मोहम्मद सिद्दीकी मेरठ से अभिषेक गुर्जर को मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *