खास-मेहमान

अब आपके यहां उपलब्ध मिलेंगे फिजिशियन डा. राहुल राय

मऊ। नगर के सहादतपुरा स्थित राहुल हास्पिटल में बाल रोग व स्त्री एवं प्रसूति रोग के विशेषज्ञ चिकित्सक के बाद अब फिजिशियन चिकित्सक के रूप में डा. एस एन राय के छोटे पुत्र राहुल राय ने अपनी चिकित्सा सेवा शुरू कर दी है। राहुल हास्पिटल के चेयरमैन डॉ एसएन राय के छोटे पुत्र राहुल राय जो भूतपूर्व सीनियर रेजिडेंट आईएमएस बीएचयू, भूतपूर्व जूनियर रेजिडेंट महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज झांसी से एमबीबीएस एमडी जनरल मेडिसिन की पढ़ाई कर अपने राहुल हॉस्पिटल में सेवा दे रहे हैं। राहुल हास्पिटल में बाल रोग विशेषज्ञ डा. एस एन राय व डा. रोहित राय व महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ के रुप में डा. संध्या प्रधान के बाद अब फिजिशियन के रूप में डॉ राहुल राय मऊ के लोगों को अपनी सेवा दे रहे हैं। बातचीत में डॉ राहुल राय ने बताया कि हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, थायराइड, गुर्दा रोग, पेट, लीवर, पीलिया एवं हेपेटाइटिस घबराहट, दिमाग की नस फटना, खून की कमी, भूख न लगना बुखार एवं सामान्य रोगों मरीजों के लिए उनके अस्पताल में उपचार की उचित व्यवस्था है। डा. राहुल ने बताया कि टीवी रोग, चर्म रोग, नपुंसकता एवं सेक्स सम्बंधित समस्याओं के इलाज के अलावा सर्पदंश व अन्य कीटों के काटने का इलाज भी उनके अस्पताल में मिलेगा।
बताया कि इस समय मौसम के परिवर्तन से वायरल बुखार लोगों को ज्यादा हो रहा है। समय पर जांच, उपचार व चिकित्सक से उचित परामर्श की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *