गाजे बाजे के साथ स्वच्छता अभियान जागरूकता रैली निकाली गयी
मधुबन। स्वच्छता अभियान को लेकर विभिन्न विभाग एक जुट होकर गाजे बाजे के साथ उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता रैली निकालते हुए चट्टी चौराहो पर उपस्थित लोगो को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का पाठ पढाया। रैली का नेतृत्व उच्च प्राथमिक विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा तरन्नुम बानो एवं अंकिता स्वच्छ भारत मिशन का बैनर लिए हुए कर रही थी। रैली में विकास विभाग ,स्वास्थ्य विभाग ,नगर पंचायत ,आगनवाडी ,अधिवक्ता संघ आदि ने बढ चढ कर अपनी सहभागिता की ।इस दौरान विभिन्न श्लोगनो के साथ लिखी तख्तीयो व नारो के माध्यम से नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में पहुंच कर स्वच्छता के महत्व को बताते हुए स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के परिकल्पना को साकार करने की अपील किया गया ।यह रैली तहसील परिसर पहुंच कर गोष्ठी में बदल गयी ।जहा सर्वप्रथम शहीद अक्षयवर महिला डिग्री कालेज की छात्राओ ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय गंगऊपुर की छात्राओ ने स्वच्छता गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर गोष्ठी मे उपस्थित सभी लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया ।इस उक्त अवसर पर उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह ,खण्ड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहां कि स्वच्छता से स्वच्छ समाज की स्थापना होगी ।सरकार नगर पंचायतो व गांवो को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सहायता राशि मुहैया कराते हुए शौचालय निर्माण कराने में जुटी है ।ताकि महात्मा गांधी के सपने को साकार किया जा सके ।कार्यक्रम के अन्त मे मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागीयो को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर शिव प्रकाश उपाध्याय, राधेश्याम पाण्डेय,ओमप्रकाश मौर्य, राधेश्याम सिंह, संजीव सिंह, रणजय मल्ल ,हरिओम,अभिषेक सिंह, पप्पु मिश्र ,अरूण कुमार त्रिपाठी ,तारिक जमील ,संजय यादव आदि रहे ।

