मऊ पुलिस की मदद से घर पहुंचा बच्चा, परिवार में लौटी खुशियां
मऊ जिले की टीम 100 पुलिसकर्मियों की मदद से एक बार फिर एक परिवार में खुशियां लौट आई है…दरअसल इस परिवार का एक 4 साल का दिव्यांग बच्चा कहीं गुम हो गया था…जिसको ढूंढ-ढूंढ के उसके परिवार वाले बेहद परेशान हो गये थे…लेकिन मऊ पुलिस ने मां-बाप से बिछड़े इस बच्चे को उनके परिजनों से मिला दिया…तब जाकर पीड़ित परिवार में फिर से खुशियां लौट आईं…परिजनों ने मऊ की टीम 100 पुलिस का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया.

