पूर्व विधायक के पुत्र, ब्लॉक प्रमुख अजीत कुमार धुसिया पर जानलेवा हमला
रतनपुरा /मऊ। पूर्व विधायक के पुत्र व स्थानिय विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख अजीत कुमार धुसिया पर जिले के हलधरपुर स्थित मेऊड़ी कला चट्टी पर तमंचे के मुठिया से प्रहार करके कतिपय लोगों ने उन्हें चोटिल कर दिया। बुधवार को वे मेऊड़ी चट्टी पर अपने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से वार्तालाप कर रहे थे, उसी दौरान उन पर हमला हुआ। उनका उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। तमंचे की मुठिया से ब्लाक प्रमुख पर अचानक जानलेवा हमला किए जाने से प्रखंड वासी अचंभित और सकते में है।

