युग गौरव शिव शंकर सिंह बहुउद्देशीय हाल का लोकार्पण
◆ जन जन में व्याप्त हैं स्व. शिव शंकर सिंह
रतनपुरा/मऊ। मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुरी रतनपुरा मऊ के प्रांगण में युग गौरव, महा मनीषी जन-जन के मसीहा जिला परिषद बलिया के पूर्व चेयरमैन स्व. बाबू शिव शंकर सिंह की 99वीं जयंती दिनांक 12 सितंबर 2018 को धूमधाम से मनाई गई।
बाबू शिव शंकर सिंह जी की जयंती समारोह की अध्यक्षता प्रखर प्रतिभा पूर्ण दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के संरक्षक सुरेश बहादुर सिंह ने की तथा मुख्य अतिथि महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. सुधा राय थी। बाबू शिव शंकर सिंह जी निर्माण और विकास के जननायक थे। जिन्होंने साधन से नहीं बल्कि साधना से दर्जनों शिक्षण संस्थाओं की स्थापना की। स्व. वकील साहब जन चेतना के संवाहक थे उनका परोपकारी जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहेगा। यह बातें अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के संरक्षक प्रमुख समाज सेवी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने जयंती समारोह में व्यक्त किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सुरेश सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व. बाबू शिव शंकर सिंह की सोच थी कि हसिये पर स्थित गरीब ,दलित एवं अशिक्षित लोगों का सर्वांगीण विकास ही क्षेत्र एवं देश के विकास के लिए आवश्यक है।
जयंती समारोह में जयप्रकाश विश्व विद्यालय छपरा बिहार के कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह, हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय गढ़वाल श्रीनगर उत्तराखंड के पूर्व कुलपति एवं सम्प्रति ग्राम भारती विश्वविद्यालय इलाहाबाद के कुलपति प्रो. लल्लन सिंह ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वक्ता गणों ने स्व. बाबू शिव शंकर सिंह को एक युगप्रवर्तक महामानव बतलाया। जयंती समारोह में नेहरू इंटर कालेज रतनपुरा के प्रबंधक व वरिष्ठ समाजवादी नेता राणा प्रताप सिंह एवं शिक्षाविद, समाजसेवी विजय बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त भारी संख्या में क्षेत्र के संभ्रांत एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।

जयंती समारोह के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुरी के परिसर में नवनिर्मित युग गौरव शिव शंकर सिंह बहुउद्देशीय हाल का लोकार्पण एवं रविंद्र नाथ मिश्र एसोसिएट प्रोफेसर की पुस्तक सामाजिक शोध एवं सामान्य सांख्यिकी का भी लोकार्पण श्री सुरेश बहादुर सिंह के कर कमलों से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन डा.रविंद्र नाथ मिश्र एवं समस्त अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के प्रबंधक डा. राघवेंद्र बहादुर सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के प्राचार्य डा.सुरेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय, उत्तर प्रदेश क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, केशव सिंह आजाद, रमेश दुबे, शिक्षक नेता डा. राकेश सिंह, डा. नर्मदा पांडेय, कमलापति त्रिपाठी, रामचंद्र यादव, राम कैलाश सिंह, देवेंद्र मिश्रा, माधवेंद्र बहादुर सिंह, वीरेंद्र कांत सिंह, सर्वेश सिंह, पत्रकार गण एवं ग्राम प्रधान गण उपस्थित रहे।


