1 बोलेरो, 15 पेटी शराब समेत 5 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस अपराध और आरोपियों पर नकेल कसने की मुहिम में जी जान से जुटी है…इस क्रम में लगातार सूबे की पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा…और संदिग्धों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है…इसी क्रम में बलिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है…और पुलिस की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर उन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है…जो अवैध तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त थे…पुलिस ने आरोपियों के से एक बोलेरो गाड़ी समेत…15 पेटी अंग्रेजी शराब बरादम की है…जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है.
