अपना जिला

90 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ 04 शराब तस्कर गिरफ्तार

मऊ। जनपद मऊ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मधुबन में दिनांक 25.04.2018 को उप निरीक्षक सुरेश यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर बहदग्राम मोलनापुर के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों के कब्जे से 50 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब व मिलावटी सामग्री आदि बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा अपना नाम क्रमशः बृजबिहारी यादव पुत्र स्व0 सुबच्चन यादव निवासी नवापार मेहियवा थाना बरहज जनपद देवरिया, रामभुवन चौहान पुत्र स्व0 रामविलास चौहान निवासी मोलनापुर थाना मधुबन मऊ बताया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तो के विरूद्ध मु0अ0सं0 136/18 धारा 272,273 भादवि व 60(2) आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त-1. बृजबिहारी यादव पुत्र स्व0 सुबच्चन यादव निवासी नवापार मेहियवा थाना बरहज जनपद देवरिया।
2. रामभुवन चौहान पुत्र स्व0 रामविलास चौहान निवासी मोलनापुर थाना मधुबन मऊ।
बरामदगी-1. 50 लीटर नाजायज अपमिश्रित कच्ची शराब। 2. मिलावटी सामग्री (यूरिया 02 किलोग्राम, नौसादर 02 किलोग्राम, फिटकरी 03 किलोग्राम)।

उधर कोतवाली घोसी में उपनिरीक्षक चन्द्रभान सिंह मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान कारीसाथ मोड़ के पास से श्यामसुन्दर पुत्र लालबिहारी, प्रकाश पुत्र रामनाथ निवासीगण मिश्रवली थाना घोसी मऊ कब्जे से 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 121/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *