चर्चा में

72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति कल देश को संबोधित करेंगे

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद देश के 72वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कल (25 जनवरी, 2021) देश को संबोधित करेंगे।

इस संबोधन का सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के समूचे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी हिंदी और अंग्रेजी चैनलों पर शाम 7 बजे होगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के बाद दूरदर्शन के सभी क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में रात 9.30 बजे से राष्ट्रपति के संबोधन को प्रसारित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *