60 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 16.10.2019 को जनपद की विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना मधुबन पुलिस जरिये मुखबिर की सूचना पर धर्मपुर डाड़ी बंधा के पास से मल्लु साहनी पुत्र सुखारी निवासी खैरादेवारा मधुबन मऊ के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब व थाना घोसी पुलिस द्वारा जमालपुर के पास से अजीत कुमार पुत्र रामानन्द चौहान निवास सरायगणेश के कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद किया गया तथा लगभग 500 लीटर लहन नष्ट कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुगण के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।
