अपना जिला

इन्हरवील क्लब ने गोद लिए बच्चों की भरी फीस और किताबों के सेट बांटे

मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ लगातार समाज सेवा में लगा हुआ है और दिन-प्रतिदिन नयी ऊर्जा के साथ एक नया मिशन लेकर कार्य कर रही है। आज इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने क्लब की अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव के नेतृत्व में हैप्पी स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर मठिया टोला में नर्सरी से कक्षा-6 तक के बच्चों को 16 सेट किताबें और 14 बच्चों की पूरे साल की फीस भी जमा की, जिससे आर्थिक रूप से कमज़ोर बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में कोई व्यवधान ना हो क्योंकि आज के बच्चे कल का भविष्य और भारत निर्माता हैं इन्हीं के कंधों पर भारत का भविष्य है ये पढ़े लिखेंगे तभी भारत देश आगे बढ़ेगा। इस तरह इन्हरवील क्लब भारत निर्माण में भी अपना सहयोग प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर 10 पेड़ भी लगाए गए और साथ ही बच्चों के साथ केक काटकर डॉ कुसुम वर्मा द्वारा जन्मोत्सव भी मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कुसुम वर्मा, मीना श्रीवास्तव, ज्योति सिंह, सोनी गुप्ता आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *