अपना जिला

मारवाड़ी युवा मंच के युवाओं ने किया पौधारोपण

मऊ। नगर क्षेत्र के माता पोखरा स्थित गोपाल गौशाला में, मारवाड़ी युवा मंच मऊ शाखा द्वारा रविवार को सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें नीम, बेल, जामुन आदि कई प्रकार के पौधे लगाए गए। मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मंत्री हिमांशु थरड व सदस्य विजय अग्रवाल, एंथनी परमानंदका, शंकर अग्रवाल, अंशुल रूंगटा, प्रतिक व गौशाला के सभी कर्मचारियों का पूरा सहयोग मिला। वृक्षारोपण में एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के नाम से मऊ मारवाड़ी युवा मंच शाखा एक अभियान चला रही है, जिसमें हर रविवार को कहीं भी वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि पौधारोपण सिर्फ़ धरा के लिए ही नहीं बल्कि धरती पर एक एक मनुष्य के लिए आवश्यक है हम सभी को पौधारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *