अपना जिला

पालिका अध्यक्ष ने किया पौधारोपण का शुभारंभ

मऊ। वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत नगरपालिका परिषद मऊ की तरफ से जोर शोर से शुरू कर दी गई है। बंधे रोड पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष अरशद जमाल लोगों के साथ आज पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत किए। शासन की तरफ से नगरपालिका को 13885 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जो नगरपालिका को वन विभाग उपलब्ध कराएगा। इसके इलावा 2000 बड़े पौधे (10फिट) और ट्री गाड की हमलोगों ने अतरिक्त व्यवस्था अपनी तरफ से की है। नगरपालिका के कर्मचारी और अधिकारी नगरपालिका की खाली भूमि, कब्रिस्तान, विद्यालय, सरकारी प्रांगण इत्यादि में आज से जुट गए हैं। पीपल, पाकड़,नीम, अर्जुन, कांजी, जामुन, कटहल, कचनार, अशोका,अलस्टेनिया, बालमखीरा,फाइकस के पौधो की व्यवस्था कीगई है।

निजी भवनों या अन्य किसी सार्वजनिक स्थानों पर नागरिक अगर पौधा लगाना चाहते हों तो नगरपालिका उनको पौधे मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। कार्बन उत्सर्जन के कारण वायुमंडल प्रदूषित होता जारहा है, इससे बचने के लिए एक ही उपाय है के अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं। हमारी इस मुहिम में आपका साथ वांछित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *