रोटरी क्लब मऊ के प्रदीप अध्यक्ष व पुनीत बने सचिव
मऊ। रोटरी क्लब मऊ के सत्र 2024-25 में अध्यक्ष प्रदीप सिंह और सचिव पुनीत श्रीवास्तव बने। जुलाई माह से शुरू हुए सत्र में कार्यभार ग्रहण करने के बाद रोटरी क्लब के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि क्लब द्वारा लगातार सामाजिक कार्यों को करने वाली पूरे विश्व की सबसे बड़ी संस्था है। लगातार हम सभी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं।
बताते चले कि प्रदीप सिंह रोटरी क्लब मऊ के दो बार सचिव के पद पर रह चुके हैं, इनके कार्यकाल में कई उपलब्धियां दर्ज हैं।
सचिव पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे वर्ष सामाजिक कार्यों को लोगों के बीच जाकर किया जाएगा। वर्ष 2024 25 के सत्र के कार्य योजना को तैयार कर लिया गया है जुलाई माह में से ही कार्य योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा इसकी रणनीति कर दी गई है।
वहीं अध्यक्ष प्रदीप सिंह और सचिव पुनीत श्रीवास्तव को क्लब के सदस्यों ने बधाई दिया।
बधाई देने वालों में क्लब के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर एससी तिवारी, डॉक्टर एच् एन सिंह, डॉक्टर अजीत सिंह, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर असगर अली सिद्दीकी, डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह, डॉ असलम, डॉ एस खालिद,सचिन्द्र सिंह, डॉ अजय कुमार सिंह,डॉ राजीव वर्मा आदि ने हार्दिक बधाई दी है।


