अपना जिला

अखिलेश हुए 50 वर्ष के, सपा नेताओं ने सादगी के साथ मनाया बर्थडे

मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय जनपद मऊ दिनांक 1 जुलाई 2023 को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50 वां जन्मदिन बड़े ही धूमधाम व सादगी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं एवं पदाधिकारियों ने गोष्ठी करके उनके देश हित में किए जा रहे प्रयासों देश को बचाने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और उत्तर प्रदेश के समग्र विकास के लिए उनकी सोच और उनके कार्यों पर प्रकाश डालते हुए मनाया गया। जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि हिंदुस्तान की आवाम की निगाहें अखिलेश यादव की तरफ है। देश और प्रदेश जिस तरह टूटने के कगार पर हिंदू मुस्लिम मंदिर मस्जिद के नाम पर लड़ा कर कर दिया गया है और प्रदेश में जिस तरह से दिनदहाड़े राजनेताओं की हत्या सत्ता संरक्षण में हो रहा है आम जनमानस से लेकर राजनेता सभी लोग अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।इस समय देश प्रदेश आपातकाल की स्थिति से गुजर रहा है कब किसके साथ क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता देश प्रदेश की हालत यह है कि यदि देश में भ्रष्टाचार और अत्याचार के खिलाफ जिस तरह से देश के नौजवानों और क्रांतिकारियों ने आवाज कभी अंग्रेजो के खिलाफ उठाया करते थे तो उनको देशद्रोह और अन्य मुकदमों में फंसा कर जेल में डाल दिया जाता था आज उससे भी बदतर स्थिति देश में पैदा हो गई है यदि विपक्ष का नेता अगर भ्रष्टाचार खिलाफ आवाज उठाता हो तो देश का प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री उस पर फर्जी मुकदमा फर्जी केस तथा उसके ऊपर सरकारी तंत्र से छापा डलवा कर उसको परेशान करने और जेल में डालने का कार्य यह देश की भ्रष्टाचारी सरकार कर रही है ।देश इस स्थिति में है कि सत्ता के संरक्षण में आए दिन राजनेताओं की दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं इस तरह का आपातकाल अंग्रेजो के समय में भी नहीं हुआ होगा अब जनता को सड़क पर उतर कर इस अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में करना होगा आज देश में माननीय अखिलेश यादव जी ही ऐसे नेता हैं जो इस जालिम सरकार को उखाड़ फेंकने में सक्षम है उनके सहयोग में हम आवाम को जरूरत पड़ती है तो कदम से कदम मिलाकर उनको चलने उनके साथ संघर्ष करने उनके आह्वान पर जेल जाने को भी हम लोग तैयार रहें। पूर्व विधायक श्री सुधाकर सिंह ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दीर्घायु होने की कामना की तथा ईश्वर से प्रार्थना किया कर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी हमको ऐसी शक्ति देंगे कि इस जालिम सरकार को हम लोग परास्त कर सके। पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री राम जतन राजभर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दीर्घायु होने की कामना की तथा अपेक्षा किया के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के पास ऐसी शक्ति और क्षमता है कि एक बार आह्वान कर दें तो हम लोग अपनी जान चुका कर इस सामंतवादी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पीछे नहीं हटेगे। समाजवादी लोग संघर्ष से नहीं डरते बस उनके संघर्ष को उनके नेता को जानना चाहिए।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री अल्ताफ ने कहा कि उत्तर प्रदेश जल रहा है यहां आपातकाल की स्थिति हो गई है जिस तरह से दिनदहाड़े सत्ता संरक्षण में हत्या कराई जा रही है आज कोई भी सुरक्षित नहीं रह गया है लोकतंत्र की हत्या चौराहों पर खड़े होकर जिस तरह सरकार करा रही है इससे लगता है कि उत्तर प्रदेश में तालिबानी जालिम सरकार है जिसका सरोकार प्रदेश की सुरक्षा से नहीं बल्कि अपना तालिबानी मेनिफेस्टो लागू करना चाहती है। अपने नेता के आव्हान पर ऐसी जालिम सरकार के खिलाफ हर तरह का संघर्ष करने के लिए हम लोग तैयार हैं। पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने अखिलेश यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीर्घायु होने की कामना के साथ उनके आह्वान पर सड़क से ऊपर से सदन तक सरकार के जुल्म के खिलाफ चलने का आह्वान किया। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री शैलेंद्र यादव साधु ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना के साथ ही उनको उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री एवं देश का प्रधानमंत्री बनने की कामना की तथा  राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर हम सभी साथियों का कर्तव्य बनता है कि जो उनका आदेश हुआ है बूथ सेक्टर सबसे पहले मजबूत होना चाहिए हम सभी का दायित्व है कि पार्टी की मजबूती तभी है जब हमारा बूथ मजबूत है हम साथियों को अपने निकटवर्ती बूथ पर जाकर सबसे पहले अपना-अपना बूथ मजबूत करे। अगर बूथ मजबूत रहेगा तो पार्टी मजबूत होगी प्रत्याशी जीतेगा और हम सरकार बनाने में सक्षम होंगे रोड पर घूमने और भाषण देने से पार्टी मजबूत नहीं होगी माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आह्वान पर अब हमको गांव गांव में जाकर सबसे पहले बूथ को मजबूत करना होगा। आज के कार्यक्रम को मुख्य रूप से राष्ट्रीय सचिव श्री हाजी इरफान , ज़िला महासचिव कुद्दूस अंसारी, नन्हकू राजभर, ब्लाक प्रमुख रामकृष्ण, सर्वेश यादव,रामधनी चौहान, महेंद्र चौहान, पूर्व डीआईओएस, शाहनवाज़, रामप्रताप यादव, अशोक कुमार गौतम,डॉक्टर जय प्रकाश यादव, गौरव पाण्डेय, विजय यादव, वीरेंद्र बहादुर पाल, अशोक यादव, डॉक्टर देवेंद्र चौहान, बन्ने खान, राहुल शर्मा, रामाश्रय यादव ,अशोक यादव आलोक यादव विनोद यादव, आदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *