अश्क चिरैयाकोटी को उ०प्र० साहित्य सभा मऊ के संयोजक बनाए गए, साहित्यकारों में हर्ष
मऊ ।साहित्यिक संस्था उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान संयोजक सुविख्यात हास्य कवि सर्वेश अस्थाना द्वारा स्थानीय जनपद के चिरैयाकोट निवासी सुप्रसिद्ध ग़ज़लकार अशोक कुमार ‘ अश्क चिरैयाकोटी ‘ एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार एसोसिएशन जनपद-मऊ को मऊ जिले का संयोजक मनोनीत किए जाने पर लोगों में हर्ष है । लोगों ने अश्क चिरैयाकोटी को यह ज़िम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई दी है और यह कहा है कि उनके नेतृत्व में मऊ में साहित्यिक विचारों के लोगों को मज़बूती मिलेगी । श्री कुमार को डा० कमलेश राय , अजय कुमार सिंह एडवोकेट, मृत्युंजय तिवारी, चंद्रप्रकाश राय, रामनिवास राय, कृष्णदेव ‘ घायल ‘ , हरिलाल राजभर, विशाल पाण्डेय, अमिताभ बागी आदि साहित्यकारों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

