प्रयागराज में बुद्ध पूर्णिमा पर कुशवाहा बंधु संस्था ने निकाली धम्म शोभा यात्रा
प्रयागराज । कुशवाहा बंधु एवं कुशवाहा पंचायत सामाजिक संस्था प्रयागराज के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध की विशाल शोभायात्रा सैकड़ों लोगों के साथ सुभाष चौराहा सिविल लाइंस प्रयागराज से महात्मा गांधी मार्ग पर चलकर तुलसी चौराहा, कंपनी बाग होते हुए हाथी पार्क में बुद्ध प्रतिमा पर पहुंचकर दीप प्रज्वलित करते हुए बुद्ध वंदना, त्रिशरण पाठ करा कर प्रार्थना हुई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। शोभा यात्रा का नेतृत्व संस्था के अध्यक्ष प्रीतम सिंह कुशवाहा, संरक्षक लाल चंद कुशवाहा ,वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सुंदर सिंह पटेल, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा आदि लोगों ने किया इस अवसर पर यात्रा के दौरान लोग बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि का उद्घोष करते हुए चल रहे थे बीच-बीच में लोग युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए का नारा लगा रहे थे साथ ही भजन गीत गाए जा रहे थे जिसमें तेरी जय हो बुद्ध महान ,जिसने चला दिया मानवता का ज्ञान …..आदि कई भजनों से लोग प्रफुल्लित हो रहे थे और झंडे लिए हुए आगे को बढ़ रहे थे इस अवसर पर श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि बुद्ध ने करुणा ,मैत्री, शांति व मानवता का संदेश दिया था सत्य, अहिंसा ,अपरिग्रह का पाठ पढ़ाया था जिसकी सारे विश्व में प्रशंसा हुई उसे हमें अपने जीवन में उतारना है तभी उनकी जयंती व शोभायात्रा निकालने की सार्थकता होगी ,इसी तरह जगदीश कुशवाहा ने बुद्ध की महिमा का बखान किया, लाल चंद कुशवाहा ने बुद्ध के पंचशील ,करुणा, मैत्री को आत्मसात करने की बात कही, इसी प्रकार लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा ने बुद्ध दर्शन व उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का सभी को संकल्प लेने को कहा, बुध शोभायात्रा में शामिल प्रमुख लोगों में लालचंद कुशवाहा, प्रियतम सिंह कुशवाहा ,श्याम सुंदर सिंह पटेल ,विनय कुशवाहा ,देशराज कुशवाहा, मनोज कुशवाहा,डॉक्टर रश्मि शुक्ला ,सुनीता कुशवाहा, रश्मि मिश्रा ,सुमन मौर्या, नीतू कुशवाहा, जयंत सिंह ,हरि सिंह, धनराज ,डॉ विशाल ,सुभाष चंद्र ,मकरध्वज, शिवाकांत प्रजापति ,सुशील ,राजेश कुशवाहा ,डॉ बृजेंद्र गौतम आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे वंदना के बाद सभी उपस्थित लोगों को खीर प्रसाद वितरित किया गया कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रियतम सिंह कुशवाहा ने किया व कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ।

