21 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत में होगा विभिन्न वादों का निस्तारण
मऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 21.05.2023 को आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में राजस्व, विद्युत, जल बिल इत्यादि मामलों के निस्तारण हेतु जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष रामेश्वर के मार्गदर्शन में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ अभिनय कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में दिनांक 05 मई 2023 को प्री-ट्रायल बैठक आहूत की गयी।
बैठक में उपस्थित अधिकारीगण को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु सुलह योग्य मामलों को चिन्हित कर,पक्षकारों को नोटिस का तामिला ससमय किये जाने और आपसी सहमति के आधार पर अधिकाधिक संख्या में मामलों के निस्तारण कराकर आमजन को लाभान्वित किये जाने हेतु उचित दिशा- निर्देश प्रदान किया गया, विद्युत सम्बन्धी मामलों के प्री- लिटीगेशन स्तर पर निस्तारण अधिक से अधिक संख्या में राष्ट्रीय लोक अदालत में कराये जाने एवं उपभोक्ताओं को भली भांति लाभान्वित किये जाने के सम्वन्ध में सम्वन्धित अधिकारीगण से गहन- विचार कर आमजन मानस से समस्त प्रकार के शमनीय अपराधिक वादों, चेक वाउंस सम्वन्धित वादों, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद,श्रमवाद के सुलभ व सुलह निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 21 मई 2023 में कराये जाने हेतु अपील की गयी।
