अपना जिलाशोक संदेश

पत्रकार शतानंद उपाध्याय की
धर्मपत्नी का देहावसान, पत्रकारों ने व्यक्त की शोक संवेदना

मऊ । पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखनी की धार से मऊ जनपद को चमत्कृत करने और नई दिशा देने वाले शतानंद उपाध्याय की धर्मपत्नी का देहावसान 18 मई की शाम को हो गया। उनका अंतिम संस्कार नगर की प्रसिद्ध और पवित्र तमसा नदी के पावनतट पर किया गया। सरस्वती देवी के निधन से जनपद के कलमकारों में गहरा शोक व्याप्त है। पत्रकारिता क्षेत्र के वटवृक्ष शतानंद उपाध्याय मऊ शहर के दक्षिण टोला निवासी हैं ,और इन्होंने पूर्वांचल संदेश में बतौर संपादक अपनी बेहतरीन सेवाएं दी ।जिनका कार्यकाल सदैव यादगार रहेगा ।उनकी धर्मपत्नी सरस्वती देवी 81 वर्ष पिछले कुछ दिनों से श्वसन रोग से पीड़ित थी। जिसके चलते उनका निधन 18 मई की शाम को हो गया ।उनके निधन का समाचार मिलते ही पत्रकारों में गहरी मायूसी छा गई ।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद मऊ इकाई के अध्यक्ष हरिद्वार राय की अध्यक्षता में एक शोक सभा की गई। जिसमें दिवंगत सरस्वती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई ।तथा पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर के उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की । शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्वी संसार के संपादक ओम प्रकाश गुप्त ,आज हिंदी दैनिक के ब्यूरो चीफ ऋषिकेश पांडेय, प्रदीप सिंह, आनंद कुमार गुप्ता, अप्पू सिंह,संजय राय ,प्रवीण राय, उद्घोषक राजेश श्रीवास्तव,अशरफ ,बृज नारायण ,फतेह बहादुर गुप्त, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार गुप्त, अनिल कुमार वर्मा, कैलाश चौरसिया, सदानंद गौड़, दुर्गा प्रसाद मिश्र इत्यादि प्रमुख थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *