अपना जिलाचर्चा में

बैंक ग्राहकों के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड, सेकंडों में खाते से चोरी हो रहे पैसे

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों को अलर्ट रहने की जरूरत है। लॉकडाउन के कारण लोन रीपेमेंट की तारीख को आगे बढ़ाने के लिए ये साइबर क्रिमिनल्स बैक ग्राहकों से ओटीपी मांग रहे हैं। ओटीपी मिलने के बाद खाते से सेकंडों में पैसे चोरी हो सकते हैं।

साइबर क्रिमिनल्स फ्रॉड करने के लिए हमेशा नए टारगेट की तलाश में रहते हैं। आमतौर पर ये शातिर जालसाज किसी संस्थान या सर्विस को हैक करके यूजर्स के साथ धोखाधड़ी करते हैं। ऐसा ही कुछ भारत के सबसे बड़े बैंक यानी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहकों के साथ हो रहा है। इस स्कैम में हैकर्स लोन रीपेमेंट की डेट को आगे बढ़ाने के लिए ग्राहकों से ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगते हैं। ओटीपी मिलने के बाद ग्राहक के खाते से पैसों की चोरी की जा जा रही है।

सावधान रहें ,सर्तक रहें।

आपकी सेवा में, सदैव तत्पर।

साइबर क्राईम सेल
जनपद मऊ
मो0ः-9454452044

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *