अमर वाणी विद्यालय के बच्चों ने सबका मन मोहा, खूब बजी ताली
मऊ। नन्हे मुन्ने छोटे-छोटे बच्चे और कुछ थोड़ी उनसे ज्यादा उम्र के छात्र छात्रा जिनमें किसी के अंदर बोल पाने की असमर्थता है तो किसी के अंदर सुन पाने की। यह दिव्यांग बच्चे किसी होनहार बच्चों से कम नहीं है। अगर आप इनके बीच में कुछ पल बिता लेंगे तो आपको लगेगा कि जिंदगी कितनी कठिन है और कितनी आसान है। इन्हीं नौनिहालों ने अपने स्कूल अमर वाणी विद्यालय ताजोपुर मऊ का 19 वां वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। मूक बधिर बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसने भी देखा दांतो तले उंगलियां दबा लिया और यही कहा कि अरे वाह इन बच्चों के अंदर तो गजब का आप पर विश्वास है।
अमर वाणी के बच्चों ने अपने कार्यक्रम में प्रार्थना नृत्य, स्वागत के दो शब्द, बटरफ्लाई, सेमी क्लासिकल फ्यूशन, जैसी करनी वैसी भरनी, लव यू जिंदगी, संस्कार, गरबा डांस, बेचारे मास्टर जी, अस्तित्व के लिए संघर्ष, एक पल जीना आदि प्रस्तुत कर सबका मन मोहा। बच्चों की प्रस्तुति ऐसी थी की लग ही नहीं चल रहा था कि यह बच्चे बोल नहीं सकते हैं। इन बच्चों के हर कार्यक्रम को हर किसी ने सराहा। इतना ही नहीं यह मूक बधिर बच्चे अपने कार्यक्रम के माध्यम से समाज को सीख देने का भी सुंदर चित्रण किए।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अमर वाणी विद्यालय ताजोपुर के प्रांगण में संस्कार कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वाराणसी धर्म प्रांत से आए बिशप यूजिंन जोसेफ व विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि बिशप यूजिंन जोसेफ ने कहा कि उनकी संस्था मूक बधिर बच्चों के लिए कार्य करती रहती है। कहा कि इन बच्चों में जो आत्म विश्वास वह काबिले तारीफ है। संस्था का यही उद्देश्य है कि यह बच्चे आगे चलकर अपने बलबूते समाज में अपना स्थान बना सकें। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को सिखाने में इनके अध्यापकों को कम मेहनत नहीं करनी पड़ती है, वे सभी बधाई के पात्र हैं। बच्चों के कार्यक्रम सराहना करते हुए कहा कि हमें अमर वाणी के बच्चों पर गर्व है।
विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि अमर वाणी के शिक्षकों ने यह प्रमाणित कर दिया कि इन विशेष बच्चों की संस्कार की न्यू अमरवाणी स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं और पूरा प्रबंधन तंत्र हैं। कहा कि इन बच्चों को स्कूल द्वारा जो तराशने का कार्य किया जा रहा है काफी सराहनीय है यह बच्चे समाज की मुख्यधारा में जुड़कर एक नई सोच के साथ समाज को आगे बढ़ाएंगे।
इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक फादर जूलियन ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य फादर खिस्तराज, सोशल वर्क के सह निदेशक फादर प्रेम, यूनियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक मिथिलेश कुमार, इंडियन रेलवे से आईआरएसई अधिकारी जयकरण यादव, मऊ नगर पालिका के अध्यक्ष तय्यब पालकी ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल, सीआईडी ऑफिसर मनोज प्रजापति, एआरटीओ मऊ ,डॉ अजय सिंह, डा. उत्तरा सिंह ,फातिमा स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सिंथिया , फातिमा हॉस्पिटल मऊ से सिस्टर, वह अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

























