40 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 32 शीशी देशी शराब के साथ 02 गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 11.04.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *घोसी* पुलिस द्वारा चिरैयाडाह के पास से राकेश सोनकर पुत्र कांता सोनकर निवासी चिरैयाडाहह थाना कोपागंज जनपद मऊ के कब्जे से प्लास्टिक के जरिकेन में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *सरायलखंसी* पुलिस द्वारा कहिनौर रेलवे क्रासिंग के पास से मूकेश कुमार पुत्र मून्ना राम निवासी कासिम पोखरा थाना कोतवाली जनपद मऊ के कब्जे से 32 शीशी बन्टी बबली (200 मिली) अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

