कपड़ा व्यापारी बैजनाथ गुप्ता की धर्मपत्नी का निधन
रतनपुरा /मऊ। रतनपुरा गाढ़ा रोड निवासी एवं कपड़ा व्यापारी बैजनाथ गुप्ता की धर्मपत्नी श्रीमती सुभावती देवी 56 वर्ष का रविवार की रात्रि 1:30 बजे के लगभग निधन हो गया।
बताया जाता है कि रतनपुरा के भगवान बाजार कटरा में कपड़े की दुकान चलाने वाले बैजनाथ गुप्ता की धर्मपत्नी सुभावती देवी की तबीयत रविवार की रात्रि 1:30 बजे के लगभग बिगड़ गई परिजन जब उन्हें मऊ ले जा रहे थे कि सिकटिया ओवरब्रिज के समीप उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा।
पता चला है कि रतनपुरा प्रखंड के मेऊड़ी कला ग्राम पंचायत निवासी एवं प्रमुख समाजसेवी रामजीत सिंह उर्फ खुडबुड सिंह की धर्मपत्नी का भी निधन हो गया है।

