अपना जिला

40 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ 02 गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 21.12.2020 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *दोहरीघाट* पुलिस द्वारा पिहरी ब्रम्हस्थान के पास से राकेश सोनकर पुत्र कान्ता सोनकर निवासी चिरैयाडाह थाना दोहरीघाट के कब्जे से 20 लीटर, थाना *घोसी* पुलिस द्वारा कैलवर खालसा से झिनकू सिंह पुत्र श्री सिंह निवासी कैलवर खालसा थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *