31 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब के साथ 02 गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 15.08.20 को थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान ठिकरहिया नहर के पास से हरिकेश चौहान पुत्र बृजभान चौहान, प्रमोद पुत्र श्रीकुमार निवासीगण ठिकरहिया थाना दोहरीघाट दोनों के कब्जे से क्रमशः 19 लीटर तथा 12 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

