अपना जिला

30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। थाना मधुबन में दिनांक 19.03.2018 को प्रभारी निरीक्षक श्री नीरज पाठक मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान सराय मेवागिरि बहती पुलिया के पास से अभियुक्तगण बृजेश मुसहर पुत्र झगडू मुसहर, महातम मुसहर पुत्र नगीना मुसहर निवासीगण नन्दौर थाना मधुबन मऊ, शिवाजी मुसहर पुत्र केदार मुसहर निवासी नगरापार थाना नगरा जनपद बलिया के कब्जे से क्रमशः 10-10-10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तो के विरूध्द मु0अ0सं0 96,97,98/18 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तो का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *