खास-मेहमान

जेल से सांसद अतुल राय ने डीएम को लिखा पत्र, कहा जमीन मुहैया कराएं निजी खर्च पर लगवाऊंगा ऑक्सीजन प्लांट

मऊ। घोसी लोकसभा के सांसद अतुल राय ने नैनी जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक के माध्यम से जिला अधिकारी मऊ को एक प्रेस विज्ञप्ति भेजा है जिसमें उन्होंने अपने निजी खर्च से मऊ में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषणा की है उन्होंने जिलाधिकारी को लिखे पत्र में मांग किया है कि उन्हें शीघ्र जमीन मुहैया कराई जाए ताकि जनपद सहित व अन्य जनपदों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था कर सकें अतुल राय ने पत्र में कहा है कि घोसी लोकसभा में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। जिलाधिकारी मऊ जमीन मुहैया कराने का कष्ट करें जिस पर मैं अपने निजी खर्च से वहां पर ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण करा सकूं और मऊ जिले के साथ-साथ अन्य निकटवर्ती जिलो को भी निशुल्क सरकार के निर्देशानुसार ऑक्सीजन की निर्बाध सप्लाई हो सके। भविष्य में भी अगर कोई संकट राष्ट्रीय त्रासदी के रूप में आती है तो इस ऑक्सीजन प्लांट से निशुल्क सप्लाई दी जायेगी।
लोकसभा के लोगों के लिए telimedicine की सुविधा 10 विशेषज्ञ doctors के पैनल के द्वारा प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक देने की व्यवस्था शुरू कर दी गयी है।डॉक्टर के परामर्श के बाद आर्थिक रूप से कमजोर परिवार और बिना पुरुष मुखिया के परिवार के सदस्यों को पैरमेडिकल टीम के सदस्यों के द्वारा उनके घर जा कर मुफ़्त में दवा उपलब्ध कराया जा रहा है साथ ही ऑक्सिजन पल्स मीटर से ऑक्सिजन लेवल और इंफ़्रा रेड thermometer द्वारा तापमान का मापन किया जा रहा है।
सांसद अतुल राय के इस प्रयास पर मऊ जनपद वासियों में काफी खुशी है। लोगों का कहना है कि कोई ऐसा तो है जो जेल में बंद होने के बाद भी मऊ वासियों की ही नहीं अगल-बगल के पड़ोसियों की भी चिंता कर रहा है। लोगों ने कहा कि सांसद अतुल राय के प्रयास की जितनी बढ़ाई की जाए कम है। लोगों ने जिलाधिकारी मऊ से अविलंब अतुल राय के पत्र पर कार्रवाई करते हुए जमीन मुहैया कराए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *