अपना जिला

जी हां यहां मुर्दे भी करेंगे मतदान

वाह ! जिंदा वोट देने से वंचित, मुर्दे को वोट देने का अधिकार

( आशीष कुमार )

जी हां चुनाव को लेकर हर गांव में इस समय सरगर्मियां काफी बढ़ गई है लोग तरह तरह से मतदाताओं को लुभाने वह अपने पक्ष में मतदान कराने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन जनपद के प्रतापगढ़ सांगीपुर इलाके के मुरैनी ग्राम सभा के 82 लोगो को नाम काटे जाने से ग्रामीणो ने हंगामा किया। जहां जिंदा लोगों का नाम काटे जाने से लोग हंगामा कर रहे हैं वहीं प्रशासन की लापरवाही की वजह से इस बार मुर्दे भी इस पंचायत चुनाव में मतदान करेेंंगे। कई चरणों के सत्यापन के बावजूद भी अन्नतिम मतदाता सूची से नही हटाया गया मुर्दो का नाम, मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी के चलते डीएम आवास पर सैकड़ो ग्रामीणो ने धरना प्रदर्शन किया। सप्ताह भर पूर्व आई सूची में जुड़े मतदाताओ का नाम काटे जाने से ग्रामीणों में जमकर आक्रोश। मुरैनी गांव के भागीरथी, गुरुदीन, लहरी समेत आधा दर्जन मृतकों और नाबालिगों का नाम भी मतदाता सूची में शामिल। बाबा बेलखरनाथ धाम के शेखपुर अठगवा निवासी मृतक प्रभावती, ईश्वरदीन, छोटका और शांति देवी भी स्वर्ग से आकर करेंगे मतदान।
सांगीपुर के मुरैनी ग्राम सभा मे चुनाव लडने वाली प्रधान प्रत्याशी की बीएलओ की बहु और टेंडर पाने वाली फर्म की मिलीभगत से व्यापक पैमाने पर मतदाता सूची में खेल का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *