अपना जिला

25 हजार का इनामिया सहित कुल 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

मऊ।थाना मधुबन में दिनांक 06.01.2021 सायंकाल एसटीएफ लखनऊ द्वारा मु0अ0सं0 434/20 धारा 307,120बी भादवि व मु0अ0सं0 438/20 धारा 115 भादवि में फरार पुरस्कार घोषित (25 हजार) वांछित अभियुक्त रामसागर यादव पुत्र कालीदीन निवासी गोरई थाना दोस्तपुर जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर सुपुर्द किया गया। इस सम्बन्ध में थाना मधुबन पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर चालान न्यायालय किया गया। साथ ही साथ थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा नवली मेन रोड शिव मंदिर के पास से मु0अ0सं0 509/20 धारा 323,504,506,308 भादवि में वांछित अभियुक्त दुर्गेश पुत्र सूबेदार, सूबेदार व रामसुधार पुत्रगण नागेश्वर निवासीगण नवली थाना दोहरीघाट मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *