मुलायम सिंह यादव जी का मना जन्मदिन
मऊ। अम्बेडकर नगर बाड़ी कोट-भीटी दलित बस्ती में महिलाओं, बच्चों और नौजवान साथियों के साथ समाजवादी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया।सपा नेता राजविजय यादव ने कहा की आज़ के इस लोकतंत्र का गला घोंटने वाली सामाजिक तानें-बानें को कमजोर करनें वाली शक्तियों के दौर में आपकी प्रासंगिकता बढ़ गई है। आपनें देश में भाईचारे, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय का जो उच्च मापदंड स्थापित किया था उसे हमेशा याद किया जाएगा,आपके संघर्ष से हम समाजवादी लोग हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे। रविंद्र कुमार साहनी ने कहा कि आज मा नेता जी के जन्म दिवस के अवसर पर हम यह संकल्प लेते हैं २०२२ पुन मा अखिलेश यादव जी के नेत्रत्व मे सरकार बनायेगे
दीपक चंद्रा ने कहा की मा नेता जी हमेशा दलितों की मुखर आवाज रहे हैं आज की वर्तमान समय मे दलितों के के अधिकारों को सरकार खत्म करने का काम कर रही है जिस तरीके से महिलाओं और नौजवानों ने नेता जी का जन्म दिवस मनाया यह बड़ा संदेश दलित वर्ग के तमाम लोग आने वाले समय में 2022 में अखिलेश यादव की सरकार बनाने का काम करेंगे
उपस्थित- सुजीत कुमार, विनय, अमित कुमार ,राहुल टन्डन, दुर्ग विजय, प्रमिला देवी, सुनीता देवी, रंभा देवी, उर्मिला कुमारी ,संगीता ,पूनम अन्य
