21 अप्रैल को होगा साहित्य परिषद गोंठा के तत्वावधान में आल इंडिया कवि सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह
गोंठा/मऊ। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 अप्रैल दिन शनिवार रात्रि आठ बजे से साहित्य परिषद गोठा के तत्वावधान में आयोजित आल इंडिया कवि सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर मोटल तथागत गोठा में एक बैठक आहुति की गयी जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के अध्यक्ष झारखंडेय राय कहा कि अबकि बार का कवि सम्मेलन की भव्यता बनाने के लिए हमें पुरे मनोयोग से लगना है वहीं अतिथियो के आगमन से लेकर कवि सम्मेलन को मूर्त रूप देने के लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई ।कार्यक्रम के संयोजक वीरेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि इस बार कवि सम्मेलन में कविता तिवारी ओज लखनऊ, योगेन्द्र शर्मा वीर रस राजस्थान, अशोक सुन्दरानी हास्य व्यंग्य लाफ़्टर चैलेन्ज मुम्बई, गजेन्द्र प्रियांशु गीतकार बाराबंकी, विकास बउखल हास्य व्यंग्य बाराबंकी व संचालक रामकिशोर तिवारी हास्य व्यंग्य ओज लखनऊ के आने की संस्तुति मिल चुकी है और कवियो से सम्पर्क किया जा रहा है। उपाध्यक्ष रमेश राय ने कहा कि परिषद का उद्देश्य है कि समाज को एक नयी दिशा देते हुए प्रतिभाओं को सम्मानित कर और छात्रों को प्रेरित करना तथा अभिभावकों को भी अपनी भुमिका का बोध कराना बैठक में परिषद के प्रबंधक पूर्व प्रधान विजेन्द्र राय, उपाध्यक्ष अजीत कुमार राय, उमेश राय, अनिल गुप्त, उमेश राय, लक्ष्मीनारायण राय, राकेश, विपिन कुमार राय, मनोज गोड़, सुजीत राय, सीताराम गुप्त, मनोज राय, प्रेमचंद पाण्डेय, विजय नारायण राय, मनीष यादव, रोशन राय, पवन उपाध्याय, राजेश राय, अजय उपाध्याय, बक्सा बाबा कोषाध्यक्ष जय कृष्ण राय, सुखई गुप्त समेत आदि परिषद के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

