Uncategorized

कश्यप गोत्रीय किनवार वंशीय गाजीपुर और बक्सर के भूमिहार समाज ने दी स्व. नागेंद्र राय को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। कश्यप गोत्रीय किनवार वंशीय भूमिहार गाजीपुर और बक्सर (बिहार) सहित करीब 120 गांवों में आबाद हैं। यह समाज चाहता है कि एकजुट होकर तरक्की करे। खुशहाल रहे। मंगलवार को लट्ठूडीह में समाज के लगभग सभी गांवों के प्रतिनिधि एक जगह एकत्र हुए। संदर्भ था सपा के वरिष्ठ नेता राजेश राय पप्पू के दिवंगत पिताश्री स्व. नागेंद्र राय की श्रद्धांजलि सभा का। इस मौके पर समाज के चौधरियों ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक कुरीतियों से दूर रह कर ही समाज अपने लिए तरक्की और खुशहाली का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। बताए कि 1090 ईसवी में पूर्वज गाजीपुर के मुहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित शहरमा डीह आए और उसके बाद जनसंख्या बढ़ने के साथ ही आसपास के जिलों में आबाद होते चले गए। राजेश राय पप्पू ने बताया कि शहरमा डीह में पूर्वजों की याद में बन रहे परिसर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। शीघ्र ही उसका उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि शहरमा डीह में बना स्तंभ पूर्वजों के शौर्य, संस्कार को लेकर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद को परे कर समाज में कौटूंबिक एकता की जरूरत है। सभा को डॉ.रामबदन राय (जोंगा), बेनीमाधव राय (दहिनवर), अभय राय (तरांव), डॉ.राजेंद्र राय (नरायनपुर), डॉ.बबन राय (बक्सर) आदि ने संबोधित किए। कार्यक्रम में पप्पू राय के परिवारीजन इं.अरविंद राय, पूर्व एआरटीओ नरेंद्र कुमार राय, सन्तोष राय, आशीष राय, अवधेश राय, हर्ष राय,हिमांशु राय, आदित्य राय, पौरुष आदि ने आये हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सहभोज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *