अपना जिला

2022 में होगा देश में महापरिवर्तन : रोहित कुमार सिंह

मऊ जिला अंतर्गत कसारा, सेमरी, सहरोज, रैनी, अस्तपुरा, अहलदादपुर सहित दर्जन भर गाँवों में युवा चेतना द्वारा कृषि बिल-2020 से किसानों को हो रहे नुक़सान से अवगत कराया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने द्वार-द्वार पाँव-पाँव अभियान के तहत लोगों से भेंट कर उनको मोदी-योगी सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराया।
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा शासन में देश का बहुत नुक़सान हुआ।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की मोदी राज में किसान आत्महत्या कर रहे हैं और प्रधानमंत्री मौन हैं।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की किसान अगर ख़ुश नहीं रहेगा तो भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की युवा चेतना किसान-नौजवान की लड़ाई लड़ रही है जनता को सहयोग करना चाहिए।
युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की कृषि बिल-2020 काला क़ानून साबित होगा।श्री सिंह ने कहा की किसान और नौजवान भूखा है मोदी सरकार ने दोनों के साथ धोखा किया है।श्री सिंह ने कहा की हम स्वामी सहजानंद सरस्वती के वंशज हैं किसानों को उनका अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे।श्री सिंह ने कहा की देश में बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है।श्री सिंह ने कहा की योगी राज में अपराध अपने चरम पर है हमसबों को एकजुट होकर 2022 में महापरिवर्तन कराना होगा।श्री सिंह ने कहा की गाँव,गरीब,किसान,मजदूर और नौजवान के समृद्धि हेतु हमसबों को संघर्ष करना होगा।
इस अवसर पर सूरज राय,दिलीप राय कुंदन,मनीष वर्मा,सूरज राय,पप्पू राय,अजय राय मुन्ना,बैजू राय,संजय ठाकुर,आलोक राय,आदित्य चौबे आदि उपस्थित रहे।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय के गाँव सेमरी पहुँचकर उनकी मूर्ति पर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने पुष्पांजलि किया।युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने सेमरी की दुर्गति देखकर योगी सरकार पर हमला किया।श्री सिंह ने कहा विकास पुरुष के गाँव से ही विकास लापता हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *