20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
मऊ। दिनांक 27.09.20 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *रानीपुर* पुलिस द्वारा बम्हौर के पास से गुड्डू कुमार उर्फ बलवन्त पुत्र बालकिसुन राम निवासी काझा थाना रानीपुर मऊ के कब्जे से 20 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर धारा 60 आबकारी अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

