अपना जिला

20 लीटर अवैध कच्ची तथा 12 शीशी अवैध देशी शराब के साथ 02 गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 09.04.2021 को जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थाना *कोपागंज* पुलिस द्वारा जोगीवीर के पास से मोती राजभर पुत्र सुबेदार राजभर निवासी खुनशेदपुर थाना कोपागंज के कब्जे से एक जरिकेन में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, थाना *हलधरपुर* पुलिस द्वारा बेलौझा मोड़ के पास से चन्दन शर्मा पुत्र मोतीचन्द्र शर्मा निवाीसगण रसूलपुर  थाना रसड़ा जनपद बलिया के कब्जे से 12 शीशी (200 मिली) अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध मे उक्त अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना सम्बन्धित पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *