1962,1965 व 1971 के युद्ध में शामिल जिस सैनिक को पेंशन नहीं मिलता है तो सम्पर्क करें
मऊ। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय,मऊ के अधिकारी ने जनपद के नागरिकों को सूचित किया है कि ऐसे सैनिक जिन्होने सन् 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में भाग लिया था और उन्हें पेंशन नहीं प्राप्त होती है। उनसे अपील की जाती है कि वे अपने समस्त कागजातों के साथ यथाशीघ्र जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय,मऊ से सम्पर्क करें। यह कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय के नीचे स्थित है। उक्त आशय की जानकारी डी0एस0सिंह, कमांडर अ0प्रा0, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी द्वारा दी गयी।
