अपना जिला

18 वर्ष के युवक पर 02 से ढाई साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत का आरोप, गिरफ्तार

मऊ। नगर के जहांगीराबाद स्थित कांशीराम आवास कालोनी में शुक्रवार को एक दर्द विदारक व विभत्स घटना का समाचार प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार सायं 6:30 बजे लगभग 18 साल के युवक ने 2 से ढाई साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत किया, जिससे बच्ची को ब्लडिंग होने लगा। बच्ची की मां की पुलिस को शिकायत पर स्वयं पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पंहुच मामले को संज्ञान में लेकर बच्ची को महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है तथा युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नगर के जहांगीराबाद स्थित कांशीराम आवास कालोनी में रहने वाला लगभग 18 वर्ष का युवक बच्ची को उसकी मां से टाफी खिलाने के बहाने मांग कर ले गया और युवक 5-7 मिनट बाद टाफी खिलाकर बच्ची को लौटा गया। मां को शक हुआ और उसने बच्ची से जाना तो उसका शक और बढ़ गया। बच्ची की मां का कहना है कि लड़के ने बेटी के साथ कुछ गलत काम किया है। उसने 100 नं. डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दे दी। इतनी बड़ी वारदात की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सुशील घुले भी सकते में आ गये। वे आनन-फानन में घटना स्थल पर पंहुच गये। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना को बहुत ही गम्भीरता से व संवेदनशीलता से लिया है। प्रथम दृष्टया लड़की को महिला अस्पताल में लाकर भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। श्री घुले ने बताया कि चिकित्सक का कहना कि प्रथम दृष्टया लड़की स्टेबल है। उसको कोई ऐसी जाहिरा चोट नहीं है। एसपी ने बताया मां ने जो बयान दिया है वह यह है कि उन्हें शक है बच्ची के साथ कोई गलत प्रयास हुआ है। उनसे हम तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज कर रहे हैं। जो आरोपी है उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ जो भी तहरीर आएगी, उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस मामले में हम न्यायालय से भी निवेदन करेंगे कि इस मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में चलाए ताकि ऐसे आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके। चिकित्सक मेडिकल करेंगे उसके बाद जो रिपोर्ट होगा तो आगे बात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *