17 सहकारी संघों में से 10 पर भाजपा एवं 3 पर समर्थित के सभापति बनने पर भाजपाई गदगद
मऊ। सहकारी संघों के चुनाव में प्रभारी सहकारिता व भाजपा के जिला महामंत्री अखिलेश तिवारी को कोपागंज से निर्विरोध सभापति चुने जाने के साथ ही जनपद में कुल 17 सहकारी संघों में से 10 पर भाजपा एवं 3 पर भाजपा समर्थित सभापति चुने जाने पर पार्टी का मान बढ़ाने वाले सभी कार्यकर्ताओं सहित इस चुनाव का संचालन कर रहे विधायक फागू चौहान,सांसद हरिनारायण राजभर जिला अध्यक्ष भाजपा सुनील गुप्ता सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में जोश है। कोपागंज से सभापति चुने गए अखिलेश तिवारी का कहना है कि सभी के जोश और जुनून से एवं लगन मेहनत से भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई है इसमें एक-एक कार्यकर्ता का अथक योगदान है।

