मऊ रोटी बैंक अपनी पहली स्थापना दिवस पर करेगा रक्तदान
मऊ। मात्र एक साल के समय में ही अपने अनूठे कार्य से जनपद में पहचान बनाने वाली मऊ रोटी बैंक अपने पहली वर्षगांठ पर रक्तदान करने का अनूठा निर्णय लिया है। विवेकानंद की जयंती पर मऊ रोटी बैंक के लोग यह कार्य करने जा रहे हैं। मऊ रोटी बैंक के प्रबंधक अमरनाथ मद्धेशिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि रविवार दिनांक 12 जनवरी को ” मऊ रोटी बैंक ” की पहली वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था रोटी बैंक को और भी उपयोगी व सर्वसमाज के लिए कल्याणकारी बनाने हेतु जिला ब्लड बैंक के सौजन्य से एक “रक्तदान शिविर ” ( BLOOD DONATION CAMP) का आयोजन किया गया हैं। इस ” रक्तदान शिविर ” में मऊ रोटी बैंक के जागरूक सदस्य,उनके परिवार जन व मित्र सभी सादर आमंत्रित हैं।
इस कार्यक्रम में ” रक्तदान ” हेतु जो भी सम्मानित साथी व उनके परिजन आगे आना चाहतें हों व अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करके समाज में एक सार्थक संदेश देना चाहतें हैं वे दिनांक 10 जनवरी दिन शुक्रवार तक अपना पूर्व-रजिस्ट्रेशन करवा लें।उन्होंने बताया कि ” रक्तदान ” हेतु रजिस्टर करने के लिए आप अपने मोबाइल से ” अपना नाम,उम्र,पता व ब्लड ग्रुप (यदि मालूम हो ) ” टाइप करके मोबाइल नंबर 8181001214 पे व्हाट्सएप कर दें।
ध्यान दें ये व्हाट्सएप नंबर सिर्फ पूर्व-रजिस्ट्रेशन हेतु हैं,यदि आप रक्तदान शिविर से संबंधित कोई जानकारी लेना चाहें तो ” 9212571436 ” पे कॉल करके सारी जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने लोगों से आशा व्यक्त किया है कि आप सभी सम्मानित साथी मिलकर इस कार्यक्रम को यादगार व सबसे उत्तम बनाने में पूर्ण सहयोग देंगे।

