आप जहां है जिस पद पर है उसमें से कुछ समय निकालकर समाज सेवा जरूर करें
मऊ। भारत पुनरुत्थान अभियान एवं साथी फोरम मऊ के संयुक्त तत्वाधान में वृहस्पतिवार को उत्कृष्ट लोक सेवक एवं समाज सेवक सम्मान समारोह 2019 का आयोजन डॉ राम मनोहर लोहिया पालिका कम्युनिटी हॉल नरई बांध मऊ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेंद्र नाथ सिंह बार काउंसिल आप उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में जनपद के पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों को सेवा करने की प्रेरणा मिलती है एवं उत्साह बढ़ता है। ऐसे कार्यक्रमों को बार-बार करने की सलाह देते हुए लोगों को आह्वान किया कि आप जहां है जिस पद पर है उसमें से कुछ समय निकालकर समाज सेवा जरूर करें। समाज सेवा करने के लिए कोई बड़े संसाधन की आवश्यकता नहीं है आप अगर किसी को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हैं, किसी का सहयोग करते हैं, जैसे किसी को कलम देना, दवा के लिए मदद करना आदि कार्य करके समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत कर सकते हैं। इसी क्रम में युवा कल्याण अधिकारी अधिकारी ने युवाओं को आह्वान किया कि उन्हें सेवा के लिए आगे आना चाहिए और गांव में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए पहल करना चाहिए। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में अगर इस तरह का कार्यक्रम कहीं भी होगा तो मैं स्वयं वहां जाऊंगा ऐसे कार्यक्रमों से लोगों को प्रेरणा मिलती है। ऐसे कार्यक्रम में पहुंचना बहुत ही आत्मीय खुशी देता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य को मऊ में कानून की स्थिति बेहतर एवं कानून एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए सम्मानित किया गया एवं जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कांस्टेबल होमगार्ड एवं प्रभारी निरीक्षक को भी सम्मानित किया गया। शिक्षा में भ्रष्टाचार को रोकने के सफल प्रयास में जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी सम्मानित किया गया। शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक को भी जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया एवं साथ ही साथ जनपद के यशस्वी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समस्त अतिथियों का स्वागत भाषण विवेक सिंह ने किया तथा इस कार्यक्रम में आभार व्यक्त अभिषेक सिंह जिला समन्वयक भारत पुनरुत्थान अभियान ने किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरनाथ द्वारा किया गया एवं सभी सम्मानित गणमान्य बंधुओं का आभार प्रकट कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम के दौरान दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ शैलेश अस्थाना, अमर उजाला के ब्यूरो चीफ भारतेंदु मिश्रा, आज तक के पत्रकार दुर्गा किंकर सिंह, अरुण सिंह भीमा तहलका न्यूज़ के पत्रकार, सबसे तेज न्यूज़ के सम्पादक पुनीत श्रीवास्तव को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शेर नारायण सिंह, शशि भूषण, मंतोष पांडे, गुलाब सिंह बीओ होमगार्ड, सोनू सिंह, अजय प्रताप सिंह, सोनू, सीमा परवीन, छवि सिंह, शादाब जहीर, नायाब जहीर, रेहान, फरहान, अंशुमान सिंह, सुजीत सिंह, अभिषेक पांडे सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम मैं लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संचालन का कार्य राजेश श्रीवास्तव एवं शेर नारायण सिंह द्वारा किया गया।

