Uncategorized

16,17 व 18 मार्च को मऊ में होगा भाकपा उ0प्र0 का तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन

मऊ। 16,17 तथा 18 मार्च को मऊ नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में प्रस्तावित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी उ0प्र0 के तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन के तैयारी को अन्तिम रूप देने के लिए नगर के पार्टी आफिस कौड़ी विल्डिंग रौजा पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक विशेष बैठक का0 सूर्यदेव पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक का0 इम्तेयाज अहमद नें वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों की विषद व्याख्या करते हुए कहा कि देश के सत्ता पर बड़े पूॅजीपतियों खास तौर से दरबारी पूॅजीपतियों का सिंकन्जा कसता जा रहा है, आम मेहनत कसगरी आबादी तथा करघा उद्योग समेत छोटे कारखानों एवं कारबार की बदहाली बढ़ती जा रही है। तथा देश के ग्रामीण जीवन में विकराल कृषि समस्याओं निवारण के लिए ठोस उपायों के बजाय खोखले नारों तथा सरकारो की वादा खिलाफी से किसान सख्ते में हैं। इन्ही हालात में जब धर्म जाति के भावनात्मक मुद्दों को पूरी नंगई से उछाले जाने, सम्प्रादायिक घृणा व टकराव बढ़ाने के अभियान शासक वर्ग की रणनीति बन गयी है, मऊ में आयोजित भाकपा उप्र0 का राज्य सम्मेलन कारगर जन आन्दोलनों की रूप रेखा के निर्माण में मिल का पत्थर साबित हो।
नगर मंत्री का0 रामअवतार सिंह ने राज्य सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षात्मक रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि सम्मेलन के पहले दिन 16 मार्च को सोनी धापा मैदान से बुनकर कालोनी तक प्रस्तावित जूलूस एवं रैली की तैयारी में पार्टी के कार्यकर्ता तन मन धन से जुटे। बैठक में सम्मेलन की व्यवस्था के लिए कई विभाग कमेटियॉ गठित की गयी तथा उनके इन्चार्ज नियुक्त किये गये।
बैठक को का0 सूर्यदेव पाण्डेय, का0 सत्यदेव यादव, का0 अजय कुमार मिश्र, का0 शमशाद अहमद, का0 फकरे आलम, का0 इकबाल हिन्द, का0 इश्तेयाक मन्नू, का0 मुनौवर अली, का0 इनवीर अहमद आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *